Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

विभागाध्यक्ष बनने पर राजस्थानी मोट्यार परिषद द्वारा किया गया डॉ. मेघना शर्मा का सम्मान

India-1stNews




बीकानेर@ राजस्थानी मोट्यार परिषद, बीकानेर के प्रतिनिधिमंडल द्वारा महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में इतिहास विभाग की नवनियुक्त एसोसिएट प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा का शॉल, साफा व पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। 

उल्लेखनीय है कि डॉ. मेघना द्वारा पूर्व में एसएफएस पाठ्यक्रम के रूप में विश्वविद्यालय में चल रहे राजस्थानी विभाग की प्रभारी के रूप में चार सत्रों के दौरान विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठियों, अकादमिक टूर, कार्यशालाएं, राजस्थानी की मान्यता हेतु संवाद, मांडणा, पौधारोपण, विस्तार व्याख्यान आदि कार्यक्रम आयोजित करवाए गए। इनमें केंद्रीय साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन भी शामिल हैं। मोट्यार परिषद बीकानेर के राजेश चौधरी ने प्रेस को बताया कि राजस्थानी भाषा की पूर्ण तत्परता से निस्वार्थ सेवा हेतु हाल ही में डॉ. मेघना शर्मा को राजस्थानी सेवा समिति द्वारा एल पी टेस्सिटोरी सम्मान देकर भी सम्मानित किया गया है। 

प्रतिनिधिमंडल व स्वागतकर्ताओं में डॉ. नमामी शंकर आचार्य, डॉ. गौरीशंकर प्रजापत, राजेश चौधरी, रामोवतार उपाध्याय, मदन दान चारण, हिमांशु टाक, प्रशांत जैन, रविन्द्र जाजड़ा, कमल मारू आदि शामिल रहे। 


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement