Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: अवैध मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त

India-1stNews




बीकानेर@ शहर के सदर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.250 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। साथ ही मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। यह कार्रवाई महिला मंडल स्कूल के पास की गई, जहां पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयसिंह देशर और श्रीनारायण पुरा क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है। थाना सदर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन और थानाधिकारी दिगपाल सिंह के नेतृत्व में की गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement