Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की प्रोफेसर को मिला राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व

India-1stNews



बीकानेर, 25 अगस्त 2025। ब्राह्मण समाज के प्रगतिशील संगठन विप्र सेना ने बीकानेर को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा को संगठन का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।

यह नियुक्ति विप्र सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील तिवाड़ी की अनुशंसा पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सर्वेश शरण जोशी द्वारा की गई।

विप्र सेना न्याय, प्रतिबद्धता, स्वाभिमान रक्षा और पीड़ितों के संरक्षण जैसे उद्देश्यों के साथ कार्यरत है। डॉ. मेघना शर्मा के प्रवक्ता बनने पर संगठन एवं समाज के वरिष्ठजन — हरिगोपाल उपाध्याय, गोपाल जोशी, पवन सारस्वत, रवींद्र जाजड़ा, महादेव उपाध्याय, मोहित जाजड़ा और रामोवतार उपाध्याय — ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

ब्राह्मण समाज से जुड़े लोगों का कहना है कि डॉ. मेघना शर्मा के अनुभव और विद्वत्ता से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement