Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: इन्द्रा कॉलोनी में बड़ी चोरी, फौजी के घर से नकदी-जेवरात पार, CCTV में कैद चोर

India-1stNews



बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र की इन्द्रा कॉलोनी में बुधवार देर रात चोरों ने ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। बाइक पर आए दो चोरों ने करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित दो बंद मकानों को निशाना बनाया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

फौजी के घर से नकदी व जेवरात पार

पहली वारदात ईश्वरसिंह फौजी के घर में हुई। चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और तीन कमरों, अलमारी व बक्सों को खंगाल डाला। घर से पंद्रह हजार रुपए नकद, सोने की दो अंगूठियां, डोरा, झुमके और चांदी की पायजेब चोरी हो गई। चोरों ने घर का पूरा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया, यहां तक कि रसोई तक को उलट-पुलट कर दिया।

दूसरे मकान को भी बनाया निशाना

इसके बाद चोर पास ही वली मोहम्मद के मकान में घुसे, जहां कोचिंग सेंटर संचालित होता है। यहां से उन्हें कुछ नहीं मिला, लेकिन सामान बिखरा हुआ मिला।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जिसमें दो संदिग्ध बाइक सवार चोर साफ नजर आ रहे हैं।

पड़ोसियों ने दी सूचना

सुबह पड़ोसियों ने टूटे ताले देखकर मकान मालिकों को सूचना दी। भाजपा नेता भगवानसिंह मेड़तिया भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। पीड़ित ईश्वरसिंह ने बताया कि वह एक सितंबर से परिवार सहित नोखा के दासनू गांव में था और घर बंद पड़ा था।

बीछवाल थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement