Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: पिकअप सवार हमलावरों ने घर की दीवार तोड़ी, महिलाओं से की मारपीट; बुजुर्ग और युवक गंभीर घायल

India-1stNews



बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र के करमीसर गांव में देर रात भूखंड विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पिकअप में सवार होकर आए हमलावरों ने एक घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान घर की दीवार गिरा दी गई और वहां मौजूद महिलाओं से भी मारपीट की गई। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है।

हमले में 70 वर्षीय फागूराम और 30 वर्षीय गणेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। वहीं दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।

सूचना मिलते ही नाल पुलिस और सीओ पार्थ शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि विवादित भूखंड को लेकर यह हमला बोला गया था। हमले के दौरान दीवार गिरने से लोग उसकी चपेट में आ गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

हमले के बाद इलाके में तनाव फैल गया। बताया जा रहा है कि यह मकान हिंदू जागरण मंच के एक कार्यकर्ता का है। घटना की सूचना पर भाजपा पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा—
"शहर में जमीनों पर कब्जे और गुंडागर्दी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पीड़ित परिवार के बुजुर्ग, महिलाओं और युवकों पर हमला किया गया है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैंने एसपी और सीओ को मामले से अवगत कराया है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।"

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए टीमें रवाना कर दी हैं। घायलों का इलाज पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement