Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

हिमांशु टाक बने राजस्थानी मोटयार परिषद बीकानेर जिलाध्यक्ष

India-1stNews




राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए संघर्षरत संस्था राजस्थानी मोटयार परिषद ने बीकानेर जिले की कमान एडवोकेट हिमांशु टाक को सौंपी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवदान सिंह जोलावास ने उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।

हिमांशु टाक सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा वर्तमान में भाजपा गंगाशहर मंडल में भी पदाधिकारी हैं। वे पिछले 10 वर्षों से परिषद के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

जिम्मेदारी मिलने पर हिमांशु टाक ने कहा कि —
"संगठन ने जो भरोसा जताया है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा। बीकानेर में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करूंगा।"

उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement