Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: रोजगार विवाद ने लिया खूनी झगड़े का रूप, लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष, कई लहूलुहान

India-1stNews



बीकानेर के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को सोलर प्लांट पर रोजगार विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए। झगड़े में जमकर लाठी-डंडे चले और कई ग्रामीण खून से लथपथ हो गए। पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हुआ, जिसमें गाड़ियों में भरकर पहुंचे लोग लाठियों से लैस नजर आए।

ग्रामीणों का आरोप है कि केला ग्राम पंचायत क्षेत्र में बने सोलर प्लांट में स्थानीय लोगों को रोजगार से वंचित रखा जा रहा है, जबकि बाहरी लोगों को काम दिया जा रहा है। वहीं, प्लांट प्रबंधन का कहना है कि नियुक्तियां योग्यता के आधार पर की जा रही हैं।



सिर फूटे, खून से लथपथ लोग
झगड़े के दौरान जमकर धक्का-मुक्की और लाठियों से वार हुआ। इसमें कई लोगों के सिर फूट गए और वे खून से लथपथ हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।

पुलिस ने काबू किया हालातों पर
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।

दोनों तरफ से दर्ज हुई FIR

  • पहले पक्ष के अशोक नाथ ने 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। आरोप है कि उन्होंने रास्ता रोककर मारपीट की। जिनमें कालू मोहम्मद, निहाल खान, अली शेर, सुमेर खान, कुर्बान खान सहित अन्य के नाम शामिल हैं।
  • वहीं दूसरे पक्ष के लियाकत अली ने प्रेम नाथ, महेंद्र नाथ, सोमनाथ, लक्ष्मण नाथ सहित 8 लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है।

पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement