Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: चार्जिंग पर फटा मोबाइल, दो सगे भाई घायल, एक पीबीएम रेफेर

India-1stNews



बीकानेर जिले के नोखा तहसील के जसरासर थाना क्षेत्र के उड़सर गांव में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। घर में चार्जिंग पर लगाया मोबाइल अचानक धमाके के साथ फट गया। विस्फोट में दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए।

जानकारी के अनुसार उड़सर निवासी अनोपाराम बिश्नोई के बेटे पवन और पंकज ने रात को मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था। सुबह जैसे ही फोन को हाथ में लिया गया, अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट से दोनों भाइयों के हाथ और चेहरा झुलस गया।

ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने पवन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। वहीं पंकज की गंभीर हालत को देखते हुए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement