Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर आगमन पर अशोक सैनी का जोरदार स्वागत, जयपुर रोड पर उमड़ा माली समाज

India-1stNews




बीकानेर@ माली समाज गौरव गाथा कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी के बीकानेर आगमन पर जयपुर रोड पर कार्यकर्ताओं और समाजबंधुओं ने जोरदार स्वागत किया।

अशोक सैनी का स्वागत फूल-मालाओं और नारों के साथ किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में समाजबंधु और युवा मौजूद रहे।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने कहा कि अशोक सैनी समाज के गौरव हैं और उनकी उपलब्धियां पूरे माली समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उनके नेतृत्व और पार्टी के प्रति समर्पण की सराहना की।

स्वागत कार्यक्रम में पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री निर्मल गहलोत, पूर्व जिला मंत्री सांगीलाल गहलोत, भाजपा प्रवक्ता दुष्यंत तंवर, पार्षद मुकेश पंवार, मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु टाक, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष अंकित तंवर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री सोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement