Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, खीचिए और मावा जब्त

India-1stNews



बीकानेर। दीपावली से पहले मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 6 से 19 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत शुक्रवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मैसर्स एस एंटरप्राइजेज, करनी इंडस्ट्रियल एरिया का निरीक्षण किया। फैक्ट्री में प्लास्टिक कट्टों में रखे सादा और रंगीन खीचियों की जांच की गई। मौके पर 4 नमूने लिए गए और 120 कट्टों में रखे लगभग 3000 किलो खीचिए सीज कर दिए गए। खाद्य कारोबारकर्ता को खीचियों में 100 पीपीएम से अधिक कलर का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी गई। साथ ही इंप्रूवमेंट नोटिस जारी कर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा फलोदी से आ रही पिकअप में 1330 किलो मावा जब्त किया गया। दो दिन चली इस कार्रवाई में 7 नमूने लिए गए। मावे का मालिक मौके पर उपस्थित नहीं हुआ और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर 1330 किलो मावा आबादी से दूर नष्ट करवाया गया।

डॉ. साध ने बताया कि लिए गए सभी नमूने जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, भानू प्रताप सिंह, सुरेन्द्र कुमार और राकेश गोदारा शामिल रहे।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement