Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में दीपोत्सव मेला: नन्हें सितारों की मुस्कान से सजेगा बेबी फैशन शो

India-1stNews




बीकानेर, 10 अक्टूबर। दीपावली की रौनक अब बच्चों की मुस्कान और फैशन से और भी बढ़ने वाली है। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स और एडिटर संगठन के न्यूज़ पोर्टल्स द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित दीपोत्सव मेला बाजार में इस बार खास आयोजन किया जा रहा है – बेबी फैशन शो 2025। यह कार्यक्रम 17 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे रोटरी भवन, पंचशती सर्किल, सादुलगंज में आयोजित होगा।

नन्हें सितारों का मंच

इस शो में 1 साल से 8 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। बच्चों की चाल-ढाल, स्टाइल और प्रतिभा पूरे मेले को रंगीन बनाएगी। संयोजक डॉ. पुनीत खत्री ने बताया कि यह मंच केवल फैशन शो नहीं बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का अवसर है। सहसंयोजक सुमेसता बिश्नोई ने बताया कि भाग लेने वाले बच्चों को अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा और प्रविष्टि नि:शुल्क है।

प्रतियोगिता और पुरस्कार

इस प्रतियोगिता में तीन जज बच्चों की ड्रेस, चाल-ढाल, भावभंगिमा और लुक को देखकर विजेताओं का चयन करेंगे। फर्स्ट, सेकंड, थर्ड और प्रोत्साहन पुरस्कारों के तहत बच्चों को गिफ्ट हैम्पर्स और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

मेला होगा खास आकर्षण

16 से 18 अक्टूबर तक तीन दिवसीय दीपोत्सव मेला बाजार में 35 से अधिक स्टॉल्स लगाए जाएंगे। यहां हस्तशिल्प, गृह उपयोगी वस्तुएं, परिधान, गिफ्ट आइटम और दीपावली से जुड़ी विविध सामग्री उपलब्ध होगी। प्रतिदिन तीन मंचीय कार्यक्रम होंगे, जो साहित्य, संस्कृति और सेवा के रंगों से पूरे मेले को उत्सवमय बना देंगे।

आयोजन समिति का संदेश

क्लब के चार्टर अध्यक्ष डॉ. मनोज कुड़ी ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी और सजावट का त्योहार नहीं बल्कि परिवारों के लिए उत्साह और एकजुटता का अवसर है। ऐसे में बेबी फैशन शो जैसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और परिवारों की खुशियों को और बढ़ा देंगे। रोटेरियन विनोद माली ने बताया कि यह प्रतियोगिता पूरी तरह निशुल्क है और हर बच्चा इसमें भाग ले सकता है।


एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज़ पोर्टल के उमेश पुरोहित ने कहा कि यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा को पहचान दिलाने का मंच बनेगा।

संपर्क सूत्र

अपने बच्चों की प्रविष्टि हेतु संपर्क करें:
📞 डॉ. पुनीत खत्री: 98290 58764
📞 सुमेसता बिश्नोई: 93516 13400




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement