Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर में भीषण आग: पटाखों की चिंगारी से भड़की लपटें, गायों का बाड़ा आया चपेट में

India-1stNews





बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार थाना इलाके की गोपेश्वर बस्ती में  भीषण आग लगने की घटना हुई है।

बताया जा रहा है कि पटाखों की चिंगारी से यह आग भड़की, जो कुछ ही पलों में पास के एक गायों के बाड़े तक पहुंच गई।
बाड़े में कई गायें बंधी हुई थीं, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और घने धुएं का गुबार पूरे इलाके में छा गया।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी के टैंकरों व बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
स्थानीय प्रशासन व दमकल विभाग को सूचना दी गई, खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे।

प्रशासन आग लगने के सटीक कारणों की जांच में जुटा हुआ है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement