Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में महिला जज से लूट, कलेक्टर कोठी के पास बदमाशों का दुस्साहस — चैन छीनकर फरार, ठुड्डी पर आए टांके

India-1stNews





बीकानेर। शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब उन्होंने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है।

बीकानेर के पॉश इलाके भ्रमण पथ (कलेक्टर कोठी के पास) पर मंगलवार शाम महिला जज पूजा जनागल के साथ लूट की वारदात हुई है।
यह घटना शाम करीब 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

स्कूटी सवार जज से छीना झपटी, गिरने से आई गंभीर चोटें

जानकारी के अनुसार, शहर की बड़ी जस्सोलाई निवासी जज पूजा जनागल स्कूटी पर सवार होकर ब्रह्मकुमारी सर्किल से पब्लिक पार्क की ओर जा रही थीं।
जैसे ही वे कलेक्टर निवास के सामने शांति विला के पास पहुंचीं, उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया।

छीना-झपटी के दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और जज पूजा जनागल सड़क पर गिर पड़ीं।
इस बीच बदमाशों ने उनके गले से सोने की चैन झपट ली और फरार हो गए।

गिरने से जज पूजा के ठुड्डी व चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

कलेक्टर कोठी के चंद कदमों की दूरी पर वारदात

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह वारदात कलेक्टर निवास से कुछ ही दूरी पर हुई।
ऐसे संवेदनशील इलाके में हुई घटना ने बीकानेर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रात में दर्ज हुआ मामला

घटना के बाद महिला जज के पिता तरुण कुमार जनागल ने बुधवार रात करीब 11:30 बजे सदर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
सदर थाना पुलिस अब बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

कलेक्टर निवास जैसे संवेदनशील इलाके में हुई इस घटना ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ऐसे क्षेत्र में महिला जज तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562