Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ के नकली नोटों के साथ 7 बदमाश गिरफ्तार

India-1stNews





चूरू। दीपावली पर बाजार में नकली नोट खपाने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने हरियाणा के 7 बदमाशों को 3 करोड़ रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2 लग्जरी कारें और 2 लाख रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को नेशनल हाईवे-52 स्थित आदित्य होटल के पास यह गिरफ्तारी की। पुलिस ने बताया कि ये बदमाश नकली नोटों की गड्डियों के ऊपर और नीचे कुछ असली नोट लगाकर गड्डी तैयार करते थे और लोगों को कई गुना मुनाफे का लालच देकर ठगी करते थे।

कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया ने बताया कि वार्ड 47 निवासी हरिराम की शिकायत पर कार्रवाई की गई। हरिराम ने बताया कि दीपावली पर वह 50 हजार रुपए लाया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे 50 हजार के बदले 10 लाख रुपए देने का लालच दिया। हाईवे पर ले जाकर उससे 50 हजार रुपए ले लिए और बदले में सफेद कागजों की डमी गड्डियां थमा दीं। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

एसपी जय यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आदित्य होटल के पास से अंतरराज्यीय "टटलू गैंग" के सात बदमाशों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में राजवीर वाल्मीकि (55), संजय सुनार (38), संजय वाल्मीकि (34), अशोक वाल्मीकि (36), रोबिन सिंह वाल्मीकि (38), अनिल वाल्मीकि और अनिल (38) शामिल हैं। ये सभी हरियाणा के फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल और जिंद जिले के रहने वाले हैं।

एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से करीब 3 करोड़ रुपए के नकली नोट, 2 लाख रुपए नकद, ठगी के 50 हजार रुपए, पैकिंग सामग्री और दो कारें बरामद की गई हैं। बदमाश त्योहारी सीजन में नकली नोट बाजार में खपाने की फिराक में थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement