Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को लिया चपेट में, एक की मौत, दो गंभीर घायल

India-1stNews





बीकानेर@ धनतेरस के शुभ दिन पर बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सामरदा फांटे के पास हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने बस स्टैंड पर खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में 39 वर्षीय दौलतराम रायका निवासी 10 KJD का मौके पर ही दर्दनाक निधन हो गया।

कार के अनियंत्रित होकर पलटने से महेंद्र रायका और रंजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। 35 वर्षीय महेंद्र रायका को बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दूसरे घायल रंजीत सिंह का खाजूवाला उप जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह दर्दनाक हादसा खाजूवाला के सामरदा फांटे के पास हुआ। सूचना मिलते ही खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement