Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

राजस्थानी मोट्यार परिषद ने विधानसभा सचेतक जोगेश्वर गर्ग से की मुलाकात, राजस्थानी को राजभाषा बनाने की रखी मांग

India-1stNews




बीकानेर। जालोर के विधायक एवं राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग से बीकानेर में राजस्थानी मोट्यार परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने सर्किट हाउस में भेंट की और उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने राजस्थानी भाषा को अनुच्छेद 345 के तहत हिन्दी के समकक्ष राज्य की राजभाषा घोषित करने की मांग रखी।

परिषद ने अपने ज्ञापन में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और लद्दाख में पारित राजभाषा अधिनियमों का हवाला देते हुए कहा कि राजस्थानी को राजभाषा का दर्जा मिलने से प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्थायी राजस्थानी विभाग खोलने और स्कूलों में अतिरिक्त विषय के रूप में राजस्थानी भाषा शामिल करने की मांग भी रखी।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में परिषद जिलाध्यक्ष एड. हिमांशु टाक, डॉ. नमामीशंकर आचार्य, डॉ. हरीराम बिश्नोई, राजेश चौधरी, प्रशांत जैन, कमल किशोर मारू, रामावतार उपाध्याय, मदनदान दासौड़ी, विनोद सारस्वत, रविंद्र जाजड़ा, एड. राजेश कड़वासरा और सुभकरण उपाध्याय शामिल रहे।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562