Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

छात्रा का मोबाइल खंगालना पड़ा भारी, कार्यवाहक प्राचार्य निलंबित

India-1stNews



अभिभावक को बताए बिना मोबाइल जब्त कर देखी कॉल-गैलरी, शिक्षा निदेशक ने की सख्त कार्रवाई

बीकानेर/जोधपुर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (पीएम श्री स्कूल) में कार्यरत एक कार्यवाहक प्राचार्य को छात्रा की निजता का उल्लंघन करना महंगा पड़ गया। बिना अभिभावक की अनुमति के छात्रा का मोबाइल जब्त कर उसमें निजी जानकारियां देखने के मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्राचार्य को निलंबित कर दिया है।

मामला 25 अक्टूबर का बताया जा रहा है। विद्यालय की कक्षा 11 की एक छात्रा मोबाइल फोन लेकर स्कूल आई थी। इस पर कार्यवाहक प्राचार्य शकील अहमद ने बिना किसी अभिभावक को सूचना दिए मोबाइल जब्त कर लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने छात्रा से मोबाइल का लॉक खुलवाकर उसके व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, कॉल लॉग और फोटो गैलरी तक देखी।

जांच रिपोर्ट में इसे छात्रा की व्यक्तिगत निजता का गंभीर उल्लंघन माना गया।

शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई
माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी (जोधपुर) ने इस मामले की जांच कर रिपोर्ट शिक्षा निदेशक को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा निदेशक ने कार्यवाहक प्राचार्य शकील अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच प्रारंभ कर दी है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय, बीकानेर निर्धारित किया गया है।

निजता के उल्लंघन पर कड़ा संदेश
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि छात्र-छात्राओं की व्यक्तिगत गोपनीयता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार का अनुचित हस्तक्षेप गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा। विभाग ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है ताकि भविष्य में कोई शिक्षण संस्थान इस तरह की गलती न दोहराए।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement