Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: सोशल मीडिया पर गैंगस्टर को फॉलो करना पड़ा भारी, चेतावनी के बाद भी नहीं आया था बाज, युवक गिरफ्तार

India-1stNews



– आईजी के निर्देश पर 'एरिया डोमिनेशन' अभियान; बीएनएस की धारा 170 के तहत किया पाबंद

बीकानेर/देशनोक, 25 नवंबर। बीकानेर रेंज आईजी के निर्देशानुसार पुलिस ने अपराधियों और उनके समर्थकों के खिलाफ 'एरिया डोमिनेशन अभियान' छेड़ रखा है। इसी कड़ी में देशनोक पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स को फॉलो और ग्लोरिफाई करने वाले एक स्थानीय युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

​पुलिस की समझाइश और चेतावनी को नजरअंदाज करना युवक को भारी पड़ गया और उसे भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर पाबंद किया गया है।

चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरा

​देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय युवक रूपेश जोशी सोशल मीडिया पर लंबे समय से गैंगस्टर्स को फॉलो कर रहा था।

​पुलिस ने उसे पहले भी अपनी हरकतों से बाज आने के लिए समझाइश की थी और चेतावनी दी थी। इसके बावजूद वह नहीं माना और सोशल मीडिया पर आपराधिक तत्वों को फॉलो करता रहा।

एरिया डोमिनेशन के तहत कार्रवाई

​उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक रूपेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर अपराध या अपराधियों का महिमामंडन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562