Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने 7 साल की मासूम को कुचला, मौके पर ही थमीं गायत्री की सांसें

India-1stNews



​– कोहराम: सड़क पार करते समय हुआ दर्दनाक हादसा; रोड़ा गांव निवासी पदमाराम मेघवाल की पुत्री थी मृतका

– अस्पताल में जुटी भीड़: सरपंच प्रतिनिधि ऋषिराज सिंह पहुंचे बागड़ी अस्पताल; पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया

​बीकानेर, 8 फरवरी (रविवार)। बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र के रोड़ा बाइपास पर रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में 7 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने सड़क पार कर रही बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और शोक की लहर दौड़ गई।

​सड़क पार करते समय काल बनी रफ्तार

​जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे रोड़ा बाइपास पर हुआ। ​मृतका की पहचान गायत्री (7 वर्ष), पुत्री पदमाराम मेघवाल, निवासी रोड़ा गांव। के रूप में हुई है गायत्री सड़क पार कर रही थी, तभी तेज गति से आ रही एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम गायत्री को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

​बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया शव

​हादसे की सूचना मिलते ही रोड़ा सरपंच प्रतिनिधि ऋषिराज सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। नोखा के बागड़ी जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नोखा पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

​7 साल की गायत्री की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली, मातम पसर गया। मासूम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण बाइपास पर बढ़ती रफ्तार और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने को लेकर आक्रोशित नजर आए।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement