Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर बिजली कटौती अलर्ट: 25 फरवरी को शहर के दर्जनों मोहल्लों में रहेगी पावर कट; सुबह से शाम तक अलग-अलग शिफ्ट में काम

India-1stNews



​– मेंटेनेंस कार्य: जीएसएस रख-रखाव और पेड़ों की छँटाई के चलते बंद रहेगी बिजली

– समय का रखें ध्यान: सुबह 07:00 बजे से लेकर शाम 06:00 बजे तक विभिन्न फीडरों पर होगी कटौती

​बीकानेर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए कल का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शहर के परकोटा क्षेत्र से लेकर ग्रामीण और बाहरी कॉलोनियों में मेंटेनेंस के कारण बिजली बंद रहेगी।

​कटौती का पूरा शेड्यूल (क्षेत्रवार):

समय

प्रभावित क्षेत्र

03:00 PM से 06:00 PM

शहर के विभिन्न फीडर क्षेत्र (रख-रखाव हेतु)।

10:00 AM से 03:00 PM

उदासर, पेमासर गांव व ग्रामीण क्षेत्र, विराट नगर, आर्मी गेट के पास, डिफेंस कॉलोनी, हेत नगर, मिडटाउन स्कूल के पास, वैशाली नगर, गांधी चौक, ग्रीन फील्ड स्कूल के पास, पंचारिया कॉलोनी, करणी विहार, भावर कॉलोनी 1 व 2, श्रीनाथ एन्क्लेव, हार्मनी कॉलोनी, नेचुरल ग्रीन के पास, शाना स्कूल, दो भाई डेवलपर कॉलोनी, बीकानो रिजॉर्ट, पोल फैक्ट्री।

08:00 AM से 12:00 PM

भीनासर सामुदायिक भवन के पास का क्षेत्र।

01:00 PM से 05:00 PM

गहलोत पाइप फैक्ट्री के पास, सुजानदेसर गांव का क्षेत्र।

07:30 AM से 12:00 PM

बान्द्रा बास का क्षेत्र।

10:00 AM से 02:00 PM

भानी माली जी की बड़ी, नत्थूसर बास के पास, मधुर पब्लिक स्कूल के पीछे, मालियों का मोहल्ला।

07:00 AM से 09:00 AM

परकोटा क्षेत्र: पारीक चौक, कसाई बारी, बिन्नाणी चौक, सोनगिरी कुआ, दाउजी मन्दिर रोड, चूनगरों का मौहल्ला, जोशीवाडा, दो पीर, डागा चौक, डीडू सिपाईयों का मौहल्ला, बांठियों का चौक, आसानियों का चौक, तेलीवाड़ा, सिक्कों का मौहल्ला, रामपुरिया कॉलेज, बख्तावरो का कुआं, जगमग कुआं, रामा मोदी, प्रतापमल कुएं के पीछे, मीट मार्केट।

11:00 AM से 01:00 PM

10 नंबर स्कूल के पास, सुभाष रोड, अब्बासी मेडिकल, गौरी जूस सेंटर का क्षेत्र।

07:00 AM से 09:00 AM

करनी नगर, गांधी कॉलोनी (पवनपुरी)।

12:00 PM से 04:00 PM

वाई ब्लॉक वल्लभ गार्डन का क्षेत्र।

09:00 AM से 01:00 PM

सुदर्शना नगर, साई बाबा मन्दिर का क्षेत्र।


उपभोक्ताओं के लिए जरूरी:

​विद्युत निगम ने अपील की है कि उपभोक्ता अपने बिजली से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य कटौती के समय से पहले या बाद में निपटा लें। मेंटेनेंस कार्य समय से पहले पूरा होने पर आपूर्ति समय से पूर्व भी बहाल की जा सकती है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement