Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार': नोखा में घी फैक्ट्री पर छापा, 765 किलो 'टुडे च्वाइस' घी सीज

India-1stNews



– बाज़ार भाव से 100 रुपये सस्ता बिक रहा था घी: जयपुर से आए केंद्रीय दल की बड़ी कार्यवाही; क्रीम गर्म कर बनाया जा रहा था संदिग्ध घी

– नोखा से खारा तक हड़कंप: फड़ बाज़ार और खारा इंडस्ट्रियल एरिया में भी सैंपलिंग; युवराज फूड्स और NUCHEM पर भी टीम की दबिश

बीकानेर/नोखा, 21 फरवरी (शनिवार)।राजस्थान में मिलावटखोरों के खिलाफ चल रहे राज्यव्यापी अभियान के तहत शनिवार को बीकानेर जिले में बड़ी कार्यवाही की गई। जयपुर से आए विशेष केंद्रीय दल ने नोखा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में एक घी फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी मात्रा में संदिग्ध घी ज़ब्त किया है।

भाव के अंतर ने खोला मिलावट का राज

​मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. पुखराज साध ने बताया कि आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला के निर्देश पर 'मैसर्स श्री मारुती फूड प्रोडक्ट' पर यह कार्यवाही की गई।यहाँ 'टुडे च्वाइस' (Today Choice) ब्रांड नाम से घी तैयार कर बेचा जा रहा था।फैक्ट्री मालिक मुकेश पारीक ने बताया कि घी 410 से 420 रुपये प्रति लीटर में बेचा जा रहा था, जबकि बाज़ार में शुद्ध घी की कीमत 525 रुपये से कम नहीं है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा और अमित शर्मा की टीम ने मौके से नमूने लिए और करीब 765 किलोग्राम घी को सीज कर दिया।

फड़ बाज़ार और खारा में भी सैंपलिंग

​केंद्रीय दल ने नोखा के अलावा शहर के अन्य प्रमुख संस्थानों पर भी दबिश दी:

  1. मेसर्स युवराज फूड प्रोडक्ट (फड़ बाजार): यहाँ से नमकीन और केसर बाटी के सैंपल लिए गए।
  2. NUCHEM फूड (खारा इंडस्ट्रियल एरिया): यहाँ से रिफाइंड मूंगफली तेल का नमूना लिया गया।

होगी सख्त कार्रवाई

​डॉ. पुखराज साध ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित फर्मों के खिलाफ भारी जुर्माना और कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments