Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में मासूम के लिए 'न्याय' की पुकार: गंगाशहर में कैंडल मार्च, कलेक्ट्रेट पर ABVP का प्रदर्शन; आरोपी को पकड़ाने वाले को 2 लाख का इनाम

India-1stNews



​– आक्रोश की ज्वाला: रणजीतपुरा हत्याकांड पर गरमाया बीकानेर; पूर्व पार्षद मनोज बिश्नोई ने इनाम की घोषणा की, दो दिन में बंद की चेतावनी

– सरकार पर सवाल: जनवादी महिला समिति की डॉ. सीमा जैन बोलीं— 'यह मानवता पर कलंक, पुलिस की ढिलाई बर्दाश्त नहीं'



​बीकानेर, 23 फरवरी (सोमवार)। बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र (रणजीतपुरा) में नाबालिग छात्रा के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और हत्या के मामले में सोमवार को बीकानेर शहर से लेकर गांव तक न्याय की गूंज सुनाई दी। आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी से आक्रोशित विभिन्न संगठनों, छात्र नेताओं और आम जनता ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

​गंगाशहर में कैंडल मार्च: 'बेटी हम शर्मिंदा हैं'

​गंगाशहर में कांग्रेस नेता दिलीप बांठिया, पूर्व पार्षद मनोज बिश्नोई, रामनिवास सहारण, सैन समाज के पुरुषोत्तम नाई और गणेश मारू के आह्वान पर विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान पूर्व पार्षद मनोज बिश्नोई ने हत्यारे का सुराग देने या उसे पकड़वाने वाले को दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। बिश्नोई ने कहा कि यदि दो दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे बीकानेर को बंद करने जैसा कड़ा कदम उठाया जाएगा।

​ABVP का पैदल मार्च: 'प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी'

​अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने कहा कि एक मासूम बेटी के साथ हुई यह बर्बरता पूरे समाज की आत्मा को आहत करने वाली है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस के हाथ जल्द ही आरोपियों के गिरेबान तक नहीं पहुँचे, तो छात्र शक्ति प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ेगी।

​अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का हमला

​समिति की राज्य महासचिव डॉ. सीमा जैन ने घटना पर गहरा रोष जताते हुए इसे सरकार और पुलिस प्रशासन की विफलता करार दिया।

  • ​प्रमुख मांगें: 1. मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो। 2. पीड़ित परिवार को पूर्ण सुरक्षा और मुआवजा मिले। 3. लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। डॉ. जैन ने कहा कि राजस्थान में बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराध मानवता पर कलंक हैं।

​पुलिस के हाथ अब भी खाली

​घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक मुख्य आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने में विफल रही है। हालांकि, पुलिस की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन ग्रामीणों और परिजनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement