Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: अवैध पिस्टल और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

India-1stNews



​– विशेष अभियान: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; बीकानेर रेंज आईजी और एसपी मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में बिछाया गया जाल।

– धरपकड़: हिंयादेसर निवासी 25 वर्षीय युवक भीयाराम दबोचा गया; कब्जे से घातक हथियार बरामद।

– अनुसंधान: पुलिस रिमांड में उगलेगा राज— "कहाँ से लाया पिस्टल और किसे करनी थी सप्लाई?"

​बीकानेर , 31 मार्च (मंगलवार)।बीकानेर जिले की नोखा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी और इस्तेमाल के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

​नाकाबंदी और गिरफ्तारी

​जानकारी के अनुसार, एसपी मृदुल कच्छावा और एएसपी ग्रामीण बनवारीलाल मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी अरविन्द कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। इस पर टीम ने दबिश देकर भीयाराम गोदारा (25) पुत्र चुनाराम जाट (निवासी सुथारों का मोहल्ला, हिंयादेसर) को हिरासत में लिया।

​पिस्टल और कारतूस बरामद

​तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

​गैंग की तलाश में पुलिस

​गिरफ्तार आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि भीयाराम यह हथियार किस गैंग से खरीदकर लाया था और इसका उपयोग कहाँ किया जाना था। इस मामले में डीएसटी (DST) टीम के सउनि दीपक और उनकी टीम की भी अहम भूमिका रही। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement