Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर PHC लापरवाही अपडेट: 'India First News' की खबर का बड़ा असर; स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ APO, CMHO की बड़ी कार्रवाई

India-1stNews



​– कड़ा संदेश: प्रसूता के खुले में प्रसव मामले में CMHO डॉ. पुखराज साध का हंटर; आधा दर्जन चिकित्साकर्मी मुख्यालय अटैच

– राजनीति गरमाई: पूर्व राज्यमंत्री महेंद्र गहलोत ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण; निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

​बीकानेर/नोखा, 4 मार्च (बुधवार)।बीकानेर के नोखा उपखंड क्षेत्र के भादला गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की दहलीज पर एक प्रसूता द्वारा खुले में बच्चे को जन्म देने के मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. पुखराज साध ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वहाँ तैनात समस्त स्टाफ को एपीओ (APO) कर दिया है।

​खबर का असर: पूरा स्टाफ नपा

​भादला PHC में प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को समय पर इलाज न मिलने और स्टाफ के नदारद रहने की खबर जैसे ही मीडिया में आई, विभाग में हड़कंप मच गया। CMHO डॉ. पुखराज साध ने त्वरित निर्णय लेते हुए संस्थान के आधा दर्जन चिकित्साकर्मियों (डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ सहित) को तत्काल प्रभाव से हटाकर मुख्यालय रिपोर्ट करने के आदेश दिए हैं।

​क्या था पूरा मामला?

​बुधवार सुबह पांचू के भादला PHC में एक प्रसूता को परिजन लेकर पहुँचे थे, लेकिन अस्पताल में कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं था। मजबूरन महिला को अस्पताल के गेट के बाहर खुले में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर धरना लगा दिया था। काफी देर बाद प्रशासन जागा और जच्चा-बच्चा को अस्पताल के भीतर भर्ती किया गया।

​महेंद्र गहलोत ने ली मामले की जानकारी

​इस संवेदनशील मामले को लेकर राजस्थान केश कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता महेन्द्र गहलोत ने भी कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से CMHO से बात कर घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। गहलोत ने विभाग से मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को ऐसी सजा दी जाए जो मिसाल बने।

​प्रशासनिक रुख

​डॉ. पुखराज साध ने स्पष्ट किया कि चिकित्सा सेवाओं में कोताही बरतने वालों के लिए विभाग में कोई जगह नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भादला PHC में वैकल्पिक स्टाफ की व्यवस्था तुरंत की जा रही है ताकि आमजन को परेशानी न हो।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement