Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में दहला देने वाली वारदात: ननद-भाभी ने एक ही पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान

India-1stNews



– दिल दहला देने वाला मंजर: 33 केवाईडी में नर्सरी के भीतर अपनी ही चुन्नी को बनाया फंदा; विवाहिता रत्नी देवी और 20 वर्षीय माया ने की खुदकुशी

– जांच जारी: प्रथम दृष्टया 'घरेलू विवाद' माना जा रहा है कारण; बीकानेर से बुलाई गई FSL टीम, पुलिस ने मौके पर संभाला मोर्चा

बीकानेर, 1 मार्च (रविवार)।बीकानेर जिले के खाजूवाला उपखंड के चक 33 केवाईडी क्षेत्र में रविवार को एक हृदयविदारक घटना घटी। यहाँ वन विभाग की रोही (नर्सरी) में एक ही पेड़ पर ननद और भाभी के शव लटके मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और ग्रामीण जनप्रतिनिधि मौके पर पहुँच गए।

एक ही पेड़, एक ही समय और दो मौतें

​जानकारी के अनुसार, मृतका रत्नी देवी नायक (भाभी) और उसकी ननद माया नायक (20 वर्ष) ने वन विभाग की नर्सरी में पहुँचकर अपनी-अपनी चुन्नी से फंदा बनाया और एक साथ सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला, थानाधिकारी (प्रशिक्षु RPS) रोहित चौधरी, एएसआई मांगीलाल गोदारा और पुलिस जाब्ता मौके पर पहुँचा।ग्राम पंचायत 40 KYD के सरपंच रामेश्वरलाल गोदारा और 34 KYD के सरपंच मांगीलाल मेघवाल भी घटनास्थल पर पहुँचे और परिवार को ढांढस बंधाया।

घरेलू विवाद की आशंका, FSL करेगी जांच

​पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार में पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके चलते दोनों युवतियों ने यह खौफनाक कदम उठाया।घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बीकानेर से एफएसएल (FSL) टीम को मौके पर बुलाया गया है ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर खाजूवाला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। अनुसंधान के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

गांव में पसरा सन्नाटा

​एक साथ घर की दो बहु-बेटियों के चले जाने से नायक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 33 केवाईडी और आसपास के गांवों में इस घटना के बाद से चूल्हे तक नहीं जले हैं। पुलिस अब परिजनों के बयान दर्ज कर रही है ताकि विवाद की जड़ तक पहुँचा जा सके।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562