Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: एडवोकेट कुलदीप शर्मा की मांग पर बार काउंसिल का बड़ा कदम; चुनाव सुरक्षा के लिए राजस्थान DGP को पत्र, पुलिस कस्टडी में रहेंगे बूथ

India-1stNews



​– रंग लाई पहल: वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप कुमार शर्मा के पत्र पर बार काउंसिल ऑफ राजस्थान ने लिया संज्ञान।

– DGP को निर्देश: कार्यवाहक सचिव विकास ढाका ने राजस्थान पुलिस प्रमुख को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र; शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी।

– सुरक्षा का घेरा: राजस्थान के सभी 280 पोलिंग बूथों पर तैनात रहेगा जाब्ता; बम की धमकियों के बीच सुरक्षा को माना अनिवार्य।

​बीकानेर, 16 अप्रैल (गुरुवार)। राजस्थान बार काउंसिल चुनाव 2026 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की चिंता अब दूर होती नजर आ रही है। बीकानेर से प्रत्याशी (बैलेट नंबर 09) कुलदीप कुमार शर्मा द्वारा 13 अप्रैल को उठाई गई मांग को गंभीरता से लेते हुए बार काउंसिल ऑफ राजस्थान ने राजस्थान पुलिस महानिदेशक (DGP) को कड़े सुरक्षा इंतजामों के लिए निर्देशित किया है।

​न्यायालयों को मिल रही धमकियों का असर

​बार काउंसिल के कार्यवाहक सचिव विकास ढाका ने DGP को लिखे पत्र में स्पष्ट किया कि पिछले कुछ समय से प्रदेश के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। ऐसी परिस्थितियों में निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाना एक बड़ी चुनौती है। इसलिए, मतदान के दिन सभी केंद्रों पर व्यापक पुलिस बल की उपस्थिति अनिवार्य है।

​कुलदीप शर्मा ने की थी '48 घंटे पहले' की मांग

​अधिवक्ता कुलदीप कुमार शर्मा ने अपनी मांग में जोर दिया था कि प्रदेशभर के लगभग 280 मतदान केंद्रों को चुनाव की तारीख से दो दिन पूर्व ही पुलिस सुरक्षा में ले लिया जाना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया था कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई न्यायिक व्यवस्था और अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए घातक हो सकती है।

​अधिवक्ताओं में सुरक्षा को लेकर संतोष

​बार काउंसिल द्वारा DGP को पत्र लिखे जाने के बाद अब अधिवक्ताओं और प्रत्याशियों ने राहत की सांस ली है। 22 अप्रैल को होने वाले इस चुनाव में अब सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे, जिससे मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement