Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: खाकी की दबंगई! नाइट आउट बीयर बार में घुसकर पुलिसकर्मियों ने सफाई कर्मी को पीटा, अज्ञात जवानों पर FIR दर्ज

India-1stNews




– आधी रात का तांडव: 12 अप्रैल की रात सादी वर्दी में आए तीन पुलिसकर्मियों ने किचन के रास्ते घुसकर की 'चेकिंग'; विरोध करने पर सफाई कर्मी को बनाया निशाना।

– वीडियो बना तो भड़के: पीड़ित अरुण वाल्मीकि ने मोबाइल से वीडियो बनाना चाहा तो जबरन खींचकर किचन में ले गए; जमकर की मारपीट।

– सबूत और साक्ष्य: घटना की वीडियो क्लिप पुलिस को सौंपी; प्रशिक्षु आरपीएस गौरव सारस्वत ने आरोपियों को डिटेन करने के दिए निर्देश।

बीकानेर, 16 अप्रैल (गुरुवार)बीकानेर के बीछवाल थाना इलाके में स्थित 'नाइट आउट बीयर बार एण्ड रेस्टोरेंट' में पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला गरमाता जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा के इस रेस्टोरेंट में हुई घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है पूरा घटनाक्रम?

​पीड़ित सफाई कर्मचारी अरुण वाल्मीकि द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 12 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे जब रेस्टोरेंट बंद था, तब बाहर पुलिस की एक गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी में सवार तीन लोग (जो सादी वर्दी में थे) किचन के गेट से अंदर घुसे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर चेकिंग शुरू कर दी।

किचन में ले जाकर की मारपीट

​अरुण ने जब चेकिंग का कारण पूछा और अपने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की, तो तीनों कथित पुलिसकर्मी भड़क गए। उन्होंने अरुण को जबरन पकड़कर किचन के अंदर खींच लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसे भद्दी जातिसूचक गालियां भी दी गईं।

वीडियो वायरल होने पर मची हलचल

​घटना के समय बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें सादा वर्दी में मौजूद लोग धौंस दिखाते नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने ये वीडियो साक्ष्य के तौर पर बीछवाल पुलिस को सौंप दिए हैं। गौरतलब है कि इस बार और रेस्टोरेंट में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

पुलिस का पक्ष: "आरोपियों को किया जा रहा डिटेन"

​बीछवाल थाना प्रभारी (प्रशिक्षषु आरपीएस) गौरव सारस्वत ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वीडियो क्लिप में नजर आ रहे लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही डिटेन कर पूछताछ की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562