Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में सुसाइड का दोहरा कहर: किराए के कमरे में लगाया फंदा, पेड़ से लटका मिला युवक

India-1stNews



​– नोखा में दुखद हादसा: किराए के मकान में फंदा लगाकर दी जान; मूल रूप से बिहार का रहने वाला था मृतक संजीव मंडल।

​– श्रीडूंगरगढ़ में मातम: इंदपालसर बड़ा की रोही में 25 वर्षीय केसराराम ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या; परिजनों में कोहराम।

​– पुलिस कार्रवाई: दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया; पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी।

बीकानेर, 27 अप्रैल (सोमवार)। बीकानेर जिले के नोखा और श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्रों से आत्महत्या की दो अलग-अलग दुखद खबरें सामने आई हैं। इन घटनाओं में दो युवकों ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, जिससे परिजनों और संबंधित क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।

नोखा: किराए के कमरे में मिला शव

नोखा कस्बे के मालू चौक क्षेत्र में रह रहे 30 वर्षीय संजीव मंडल ने देर रात फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। संजीव मूल रूप से बिहार का निवासी था और यहाँ सुरेश बिश्नोई के मकान में किराए पर रहता था। सूचना मिलने पर एएसआई नत्थाराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने शव को बीकानेर के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है।

श्रीडूंगरगढ़: खेत में पेड़ से लटका मिला युवक

वहीं दूसरी घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव इंदपालसर बड़ा की है। यहाँ 25 वर्षीय केसराराम नायक पुत्र रामदयाल ने रविवार रात करीब 11:30 बजे खेत की रोही में एक पेड़ से फांसी का फंदा लगा लिया। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई पवन कुमार ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। मृतक के भाई रतनाराम व कालूराम सहित ग्रामीण अस्पताल पहुंचे हैं, जहाँ पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562