Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: हथियार लेकर घूम रहा था आरोपी, अवैध पिस्टल के साथ मोहम्मद फारूक गिरफ्तार

India-1stNews



– धरपकड़ अभियान: आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में संगठित अपराधियों के खिलाफ 'सर्जिकल स्ट्राइक'; अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप।

– मौके से गिरफ्तारी: करणी रीको एरिया की रोड नंबर 1 पर पिस्टल लेकर घूम रहा था बदमाश; एएसआई सुरेन्द्र कुमार की टीम ने दी दबिश।

– शातिर आरोपी: नयाशहर इलाके का रहने वाला है मोहम्मद फारूक; पुलिस अब अवैध हथियार के सोर्स और सप्लायरों का पता लगाने में जुटी।

बीकानेर, 20 अप्रैल (सोमवार)। बीकानेर पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी और सप्लायरों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पूरी तरह 'एक्शन मोड' में है। सोमवार को मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस और डीएसटी (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

करणी रीको एरिया में पुलिस की घेराबंदी

​जानकारी के अनुसार, मुक्ताप्रसाद नगर थानाधिकारी विजेन्द्र कुमार सीला और डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीमें संदिग्धों की निगरानी कर रही थीं। इसी दौरान एएसआई सुरेन्द्र कुमार को सूचना मिली कि करणी रीको एरिया में एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस जाब्ते ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया।

हुसैनी मस्जिद के पास का रहने वाला है आरोपी

​पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद फारूक (35) पुत्र भंवर खां भाटी के रूप में हुई है, जो नयाशहर थाना क्षेत्र के हुसैनी मस्जिद के पास का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद कर जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

टीम के जांबाज सदस्य

​इस कार्रवाई में मुक्ताप्रसाद नगर थाने के एएसआई सुरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल छगनलाल, रामस्वरूप, पंकज कुमार और डीएसटी के एएसआई रामकरण की मुख्य भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562