Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: बसंत विहार की गोचर भूमि में पेड़ से लटका मिला शव; करीब एक सप्ताह पुराना होने का अनुमान

India-1stNews



​– सनसनीखेज: शाम करीब 6:30 बजे मिली सूचना; शव से आ रही थी तेज दुर्गंध, क्षेत्र में फैला हड़कंप।

– रेस्क्यू: खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में शव को पेड़ से उतारा।

– जांच में जुटी खाकी: गंगाशहर थाना पुलिस ने शव को पीबीएम मोर्चरी में रखवाया; मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई।

​बीकानेर, 20 अप्रैल (सोमवार)।बीकानेर के नोखा रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी में सोमवार शाम उस समय दहशत फैल गई, जब गोचर भूमि में एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका हुआ देखा गया। शव की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि अनुमान लगाया जा रहा है कि यह करीब 7-8 दिन पुराना है।

​दुर्गंध से चला घटना का पता

​जानकारी के अनुसार, शाम को जब इलाके में तेज दुर्गंध महसूस की गई, तो कुछ लोगों ने गोचर भूमि की ओर जाकर देखा। वहां एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर झूल रहा था। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। तत्काल इसकी सूचना गंगाशहर थाना पुलिस और सेवाभावी संस्थाओं को दी गई।

​शव की स्थिति अत्यंत खराब

​सूचना मिलते ही गंगाशहर पुलिस से बीरबल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब भाई और उनकी टीम एम्बुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस की निगरानी में शव को पेड़ से उतारकर पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर उसे मोर्चरी में रखवा दिया।

​पुलिस के सामने पहचान की चुनौती

​शव काफी पुराना होने के कारण चेहरा स्पष्ट नहीं है, जिससे मृतक की शिनाख्त करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। पुलिस आसपास के थानों में पिछले एक सप्ताह के दौरान हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है।

​इन सेवाभाविओं ने किया सहयोग

​इस दौरान मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सत्तार, इमरान, अयूब लोदा और राजकुमार खडग़ावत सहित असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की सहायता की।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement