Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: नायकों का बास इलाके में युवक ने किया सुसाइड; घर के अंदर फंदे पर झूलता मिला शव

India-1stNews



– सुबह की घटना: मोहता सराय क्षेत्र में सुबह करीब 9 बजे मिली सूचना; मौके पर पहुँची पुलिस और सेवाभावी संस्थाएं।

– मृतक की पहचान: 21 अप्रैल की सुबह राजू राम के पुत्र विक्रम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला।

– अस्पताल पहुँचाया: गंगाशहर पुलिस ने शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया; पोस्टमार्टम के बाद कारणों का चलेगा पता।

बीकानेर, 21 अप्रैल (मंगलवार)। बीकानेर में आत्महत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह शहर के मोहता सराय स्थित नायकों का बास क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर छा गई है।

घर के अंदर लगाया फंदा

​जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विक्रम पुत्र राजू राम के रूप में हुई है। परिजनों ने जब विक्रम को घर के अंदर फंदे पर झूलते हुए देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस और सेवाभाविओं ने संभाला मोर्चा

​सूचना मिलते ही गंगाशहर पुलिस थाने से हरसुख राम और सहीराम ज्याणी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँची। खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य शोएबराजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और पुलिस की कागजी कार्रवाई के बाद शव को नीचे उतारकर पीबीएम अस्पताल पहुँचाया।

जांच में जुटी पुलिस

​चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद विक्रम के शव को पीबीएम मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद होने की सूचना नहीं मिली है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562