Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: विधायक जेठानंद व्यास की बड़ी पहल; अब जिला अस्पताल में 24 घंटे मिलेगी डिजिटल एक्स-रे की सुविधा

India-1stNews



​– बड़ी राहत: पीबीएम के बाद अब एसडीएम (SDM) जिला अस्पताल में भी 24×7 एक्स-रे सेवा; 1 मई से मरीजों को नहीं होना पड़ेगा परेशान।

आपातकालीन सेवाओं में सुधार: रात के समय दुर्घटना या इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को मिलेगा तुरंत इलाज; प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार ने जारी किए निर्देश।

बढ़ती सुविधाएं: प्रतिदिन अस्पताल पहुँच रहे 300-400 मरीज; अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने कहा—स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कदम।

बीकानेर, 30 अप्रैल (गुरुवार)। बीकानेर शहरवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विधायक जेठानन्द व्यास और संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा की पहल पर बीकानेर के एसडीएम जिला अस्पताल में अब डिजिटल एक्स-रे सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। यह नई व्यवस्था शुक्रवार, 1 मई से प्रभावी रूप से लागू कर दी जाएगी।

पीबीएम के बाद दूसरा बड़ा केंद्र

वर्तमान में केवल पीबीएम अस्पताल में ही चौबीस घंटे सरकारी एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध थी। जिला अस्पताल में इस सेवा के शुरू होने से अब पीबीएम पर मरीजों का भार कम होगा और शहरी क्षेत्र के निवासियों को रात के समय एक्स-रे के लिए निजी केंद्रों या पीबीएम तक नहीं भटकना पड़ेगा। विधायक जेठानन्द व्यास ने लंबे समय से सामाजिक संगठनों की इस मांग को प्राथमिकता देते हुए संभागीय आयुक्त के माध्यम से आरएमआरएस (RMRS) बैठक में इसे अनुमोदित करवाया था।

मरीजों को मिलेगा 'गोल्डन ऑवर' में इलाज

अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने बताया कि जिला अस्पताल की आपातकालीन इकाई में हर दिन औसतन 300 से 400 मरीज आते हैं। इनमें से लगभग 10 प्रतिशत मरीजों को तत्काल एक्स-रे की जरूरत होती है। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार के दिशा-निर्देशों के बाद अब रात में ही एक्स-रे की रिपोर्ट उपलब्ध हो सकेगी, जिससे गंभीर मरीजों का समय पर उपचार शुरू हो सकेगा।

तैयारियां पूर्ण, रेडियोग्राफर्स का रोस्टर तय

वरिष्ठ रेडियोग्राफर सुशील मोयल ने जानकारी दी कि 24 घंटे डिजिटल एक्स-रे मशीन के संचालन के लिए सभी तकनीकी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। स्टाफ की ड्यूटी के लिए विशेष रोस्टर तैयार किया गया है ताकि किसी भी समय आने वाले मरीज को खाली हाथ न लौटना पड़े। यह कदम बीकानेर की चिकित्सा व्यवस्था को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562