Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 'ऑपरेशन नीलकंठ' में पुलिस व डीएसटी का बड़ा धमाका; लंबे समय से फरार 4 खूंखार नशा सप्लायर गिरफ्तार

India-1stNews



​— बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: बीकानेर जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले और लंबे समय से फरार चल रहे चार शातिर बदमाशों को दबोचकर सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

​— इनामी बदमाश गिरफ्तार: पकड़े गए आरोपियों में शामिल सुनील विश्नोई आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस के मामलों में साल 2024 से फरार चल रहा था, जिस पर इनाम भी घोषित था।

​— अपराधिक रिकॉर्ड: गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ हत्या के प्रयास, पोक्सो (POCSO), आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस (NDPS) जैसे दर्जनों संगीन मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

बीकानेर, 21 मई (गुरुवार)। बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिले भर में नशा तस्करों और अवैध हथियार सप्लायरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मुक्ताप्रसाद नगर (MP) थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने एक संयुक्त और साहसिक कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

​गुरुवार को मुक्ताप्रसाद थाने में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और वृत्ताधिकारी (सीओ सिटी) अनुज डाल ने इस बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।

इन 4 शातिर तस्करों को पुलिस ने दबोचा

​पुलिस के अनुसार पकड़े गए चारों आरोपी बेहद शातिर हैं और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. सुनील विश्नोई निवासी राजीव नगर, बीकानेर (साल 2024 से फरार चल रहा इनामी बदमाश)।
  2. श्याम लाल कस्वां निवासी सर्वोदय बस्ती, बीकानेर।
  3. सोफिन निवासी सर्वोदय बस्ती, बीकानेर।
  4. मोहम्मद नवाज निवासी बीकानेर।

आरोपियों का लंबा-चौड़ा अपराधिक इतिहास

​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ बीकानेर के अलग-अलग थानों में कई संगीन मामले विचाराधीन हैं:

  • सुनील विश्नोई: इसके खिलाफ नयाशहर थाने में 7, मुक्ताप्रसाद थाने में 2 और जेएनवीसी थाने में 1 मामला दर्ज है। यह एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, मारपीट और धोखाधड़ी के 3 मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहा था।
  • सोफिन: इसके खिलाफ नयाशहर व मुक्ताप्रसाद थाने में 3-3 तथा सदर थाने में 1 मामला दर्ज है। यह हत्या, मारपीट, पोक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस के 2 मामलों में वांछित चल रहा था।
  • श्यामलाल कस्वां: इसके खिलाफ मुक्ताप्रसाद थाने में 2 और नयाशहर थाने में 1 मामला दर्ज है। यह तीनों ही मामले एनडीपीएस एक्ट के हैं और आरोपी 2 मामलों में वांटेड था।
  • मोहम्मद नवाज: इसके खिलाफ नयाशहर और मुक्ताप्रसाद थाने में 1-1 मामला दर्ज है और यह एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था।

संयुक्त टीम ने दिखाया हौसला

​नशा माफियाओं की कमर तोड़ने वाले इस विशेष ऑपरेशन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में अंजाम दिया गया। इस जांबाज टीम का नेतृत्व मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी विजेन्द्र कुमार सीला और डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह ने किया।

​इस सफल कार्रवाई में सुरेश कुमार भादू, सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) महावीर सिंह, साइबर सेल के सउनि दीपक यादव, हेड कांस्टेबल वासुदेव, लाखाराम, बलवीर सिंह, सतीश कुमार, तथा कांस्टेबल पंकज, छगनलाल, देवेन्द्र, सूर्यप्रकाश, श्रीराम और डीआर राजेन्द्र की बेहद सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement