Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 7.7 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ बस्तीराम धारणिया गिरफ्तार

India-1stNews



​— अवैध मादक पदार्थ जब्त: सांवतसर गांव में आरोपी के मकान पर छापा मारकर 07 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त किया बरामद।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज: शेरूणा पुलिस ने तस्कर बस्तीराम धारणिया (उम्र 39 वर्ष) को किया गिरफ्तार।

ऑपरेशन नीलकंठ: बीकानेर पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त एक्शन, बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की जांच में जुटी पुलिस।



बीकानेर, 14 अगस्त: बीकानेर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत शेरूणा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सांवतसर गांव में दबिश देकर एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 07 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है।

​यह कार्रवाई बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा व पुलिस उप अधीक्षक (श्रीडूंगरगढ़) निकेत कुमार पारीक के सुपरविजन में शेरूणा थानाधिकारी (पुलिस निरीक्षक) इमीचंद मय जाब्ता द्वारा 14 अगस्त 2026 को अंजाम दी गई।

​सांवतसर में आरोपी के मकान पर दी दबिश, डोडा पोस्त बरामद

​पुलिस टीम ने आसूचना संकलन के आधार पर मौजा सांवतसर स्थित आरोपी के मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान बस्तीराम धारणिया (उम्र 39 वर्ष, पुत्र शिवरतन धारणिया, जाति बिश्नोई, निवासी सांवतसर, थाना शेरूणा) के कब्जे से कुल 07 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से डोडा पोस्त को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

​थाने में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि वह यह खेप कहां से लाया था और किन-किन लोगों को सप्लाई करने वाला था।

​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

​इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी इमीचंद, कांस्टेबल सुरेंद्र, कांस्टेबल गुलाम नबी, महिला कांस्टेबल सुमन और कांस्टेबल राजवीर शामिल रहे। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल मुकेश की आसूचना संकलन में विशेष भूमिका रही।


Post a Comment

0 Comments