— ऑपरेशन नीलकंठ में सफलता: रेंज आईजी ओमप्रकाश व एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में नाल पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।
— 2 किलो 432 ग्राम अफीम जब्त: नाकाबंदी के दौरान फलोदी निवासी विकास विश्नोई को भारी मात्रा में अवैध अफीम के साथ दबोचा।
— 1 महीने में चौथी बड़ी स्ट्राइक: नशे के सौदागरों पर नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई की टीम का बैक-टू-बैक एक्शन।
— पूछताछ में जुटी पुलिस: एडीएसपी चक्रवर्ती सिंह व सीओ हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में हुई कार्रवाई; बड़े तस्करी नेटवर्क के खुलासे की संभावना।
बीकानेर, 04 अगस्त। बीकानेर जिले में अवैध मादक पदार्थों और नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत नाल थाना पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 किलो 432 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है।
नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया फलोदी का तस्कर
बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश तथा जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ तथा वृत्ताधिकारी (सीओ सदर) हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में विशेष नाकाबंदी की गई थी। चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखने पर एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2 किलो 432 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी:
- विकास बिश्नोई (निवासी— खारा, जिला फलोदी)
एक महीने में नाल पुलिस की चौथी बड़ी कार्रवाई
नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि अवैध नशे के कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार गश्त, सघन चेकिंग और नाकाबंदी अभियान जारी है। पिछले एक महीने के भीतर नाल थाना पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ यह चौथी बड़ी कार्रवाई है।
पुलिस आरोपी विकास बिश्नोई के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गहनता से पूछताछ कर रही है, जिससे अफीम की आपूर्ति (सप्लाई) करने वाले और खरीदने वाले अंतरराज्यीय/अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश होने की संभावना है।


0 Comments