— ऑपरेशन नीलकंठ अभियान: बीकानेर रेंज आईजी श्री ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत पुलिस को दो अलग-अलग थानों में बड़ी सफलता मिली है।
— सदर थाना कार्रवाई: सदर थाना पुलिस ने गंगानगर चौराहे से भुट्टो के चौराहे के बीच कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल उर्फ मोनू (निवासी भुट्टों का बास) को डिटेन कर उसके कब्जे से 07.48 ग्राम अवैध एमडी (मेफिड्रोन) जब्त की तथा एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया।
— नाल थाना व डीएसटी कार्रवाई: नाल थाना पुलिस और डीएसटी (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन कुमार (निवासी बड़ा बाजार) और नितेश पुरोहित (निवासी भट्ठों का चौक) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 52 ग्राम एमडी और परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की है।
बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 59.48 ग्राम एमडी (मेफिड्रोन) बरामद की है। कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नशे की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी जब्त की गई है।
सदर थाना पुलिस ने 7.48 ग्राम एमडी पकड़ी
सदर थाना पुलिस ने गंगानगर चौराहे से भुट्टों के चौराहे की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर कार्रवाई करते हुए साहिल उर्फ मोनू (24) को पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 7.48 ग्राम अवैध एमडी (मेफिड्रोन) बरामद हुई।
पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 269/26, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच पुलिस थाना बीछवाल के उप निरीक्षक राजकुमार को सौंपी गई है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
नाल थाना और डीएसटी की कार्रवाई, 52 ग्राम एमडी बरामद
दूसरी कार्रवाई में नाल थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त रूप से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पवन कुमार (39), निवासी आचार्यों का चौक, बड़ा बाजार और नितेश पुरोहित (32), निवासी भट्ठों का चौक के कब्जे से 52 ग्राम एमडी बरामद की गई।
आरोपियों के पास से मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी जब्त की गई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस प्रकरण में पुलिस थाना गंगाशहर के थानाधिकारी गणेश कुमार द्वारा अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
लगातार जारी है ऑपरेशन नीलकंठ
दोनों कार्रवाई बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश आईपीएस और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत की गई। कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ सहित संबंधित अधिकारियों के सुपरविजन में पुलिस टीमों ने कार्रवाई की।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
इस सफल ऑपरेशन में नाल थानाधिकारी श्री विकास बिश्नोई और डीएसटी प्रभारी श्री सुरेन्द्र पचार के नेतृत्व में एएसआई सुभाषचंद (पीएस नाल), एएसआई रामकरण सिंह (डीएसटी), हेड कांस्टेबल जगदीश (पीएस नाल), कांस्टेबल दिनेश (पीएस नाल), कांस्टेबल रामकुमार (डीएसटी) और कांस्टेबल गणेश (डीएसटी) की विशेष भूमिका रही।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर एमडी की सप्लाई लाइन और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। दोनों मामलों में अनुसंधान जारी है।

0 Comments