Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: भैरूजी मंदिर तोड़ने पर नाराज लोगों में आक्रोश, विधायक तक की नही सुनी

India-1stNews




बीकानेर में चारदीवारी के भीतर जेसीबी ले जाकर मंदिर की चौकी तोड़ने और मूर्ति खंडित करने की हैरान करने वाली घटना हुई है। खुद को BDA की जेईएन बताने वाली महिला कुछ लोगों के साथ जेसीबी मशीन सहित पहुंची। लोगों के विरोध के बावजूद मंदिर की चौकी तोड़ी और मूर्ति को खंडित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुरलीधर व्यास नगर 4नंबर सेक्टर में माया पब्लिक स्कूल के पीछे एक पुराना भैरूजी मंदिर था। यहां लगभग 1साल पहले uit ने चार दिवारी बनवाकर पार्क बना दिया। इससे भेरू जी की मूर्ति 4 फिट नीचे चली गई। उसको ऊपर करने के लिए एक चौकी का निर्माण किया जा रहा था और पानी की एक कुंडी भी बनवाई जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लगभग 4 बजे  5-6 लोग और एक महिला जेसीबी साथ लेकर आई। महिला अपने आप को जेईएन बता रही थी। उसने आते ही काम करने वाले मजदूरों को वहां से हटाया और जेसीबी से मंदिर की चौकी को तोड़ दिया। कुंडी तोड़ दी और भेरू जी के मूर्ति भी खंडित कर दी।

इस बीच कुछ लोगों ने हिन्दू जागरण मंच के कैलाश भार्गव, अनिल पुरोहित को फोन किया तो। वो मौके पर आए और प्रकरण के बारे में यूआईटी में बात करनी चाही। अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। उसके बाद संबंधित थाने में परिवाद लिखाया। इस बीच विधायक  जेठानंद जी ने आश्वासन दिया कि मंदिर बनेगा और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही होगी। उधर, नगर विकास न्यास की कमिश्नर अर्पणा गुप्ता ने कहा कि हमें जेईएन से जो फीडबैक मिला, उसके आधार पर निर्माण को अवैध माना गया। लेकिन अब विरोध के बाद नई जानकारियां सामने आई हैं। हम पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं और हकीकत का पता लगाया जाएगा।स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन धार्मिक भावना से जुड़े इस मामले को गंभीरता से ले और दोषी अधिकारी पर कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement