Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर एसपी मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरा

India-1stNews




बीकानेर@ सोमवार की बारिश ने एक बार बीकानेर सिस्टम की पोल खोल कर रख दी । शहर की गलियों चौराहों से लेकर लगभग हर रास्ते पर बीकानेर का प्रशासन बेबस नजर आया। इसी सिलसिले में संभाग की सबसे बड़ी मेडिकल कॉलेज सरदार पटेल में भी एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल सोमवार की बारिश में पहले से ही जर्जर हालत की शिकार हो चुकी पुरानी मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम एवं फार्माकोलॉजी लैब की छत और दीवारे गिरकर ढह गई। जिसके चलते दोनों कमरों में मौजूद उपकरणों का नुकसान हुआ है जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।

ये गनीमत ही रही कि सोमवार को किसी तरह की वीसी यानी वीडियो कांफ्रेसिंग नहीं थी। वीसी होती तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं पास ही एक अन्य डिपार्टमेंट के रूम में भी कोई नहीं था। मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट्स भी यहीं आसपास रहते हैं लेकिन हादसे के वक्त कोई नहीं था। एक हल्की बारिश में ही इतनी बड़ी इमारत का हिस्सा गिर गया। पहले से कमजोर इस परिसर को सुरक्षित नहीं करने के कारण ऐसे हालात बने हैं।

जूनागढ़ व सूरसागर में फिर बरसाती पानी

उधर, गिन्नाणी एरिया में एकत्र हुआ बरसाती पानी फिर सूरसागर में पहुंच गया है। करोड़ों रुपए लगाकर जिस सूरसागर को साफ करवाया गया, वहां अब तक बरसाती पानी कचरे और गंदगी के साथ पहुंचता है। इतना ही नहीं जूनागढ़ में भी बरसाती पानी पहुंच गया है। बरसात का पानी रोकने के लिए किए गए सभी प्रयास विफल साबित हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement