Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: ओवरटेक करने के चक्कर में टैंकर ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

India-1stNews




बीकानेर@ नेशनल हाइवे संख्या 11 पर तेज रफ्तार टैंकर ने तीन गाड़ियों को टक्कर मारी। सबसे पहले सामने से आ रही किया कार को टक्कर मारते हुए उसके पीछे आ रहे ट्रैक्टर को भी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर में सवार 3 बिजली कर्मचारी घायल हो गए, जिसमें से एक की मौत हो गई। ट्रैक्टर के बाद स्विफ्ट डिजायर को भी टक्कर मारी थी।

एएसआई कवेंद्र कुमार ने बताया- टैंकर चालक शराब के नशे में था। ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए बाकी दो गाड़ियों को भी चपेट में लिया। हादसा गुरुवार रात करीब 11 बजे नौरंगदेसर गांव के पास का है।

एएसआई कावेंद्र कुमार ने बताया- राहगीरों की सूचना पर थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार सहित पुलिस दल मौके पर पहुंचा था। टैंकर चालक शराब के नशे में था। उसने ओवर टेक करते हुए वाहनों को टक्कर मारी। ब्रेजा और स्विफ्ट कार को नुकसान हुआ है लेकिन दोनों में सवार लोग सुरक्षित है।

ट्रैक्टर में बिजली कर्मचारी सवार थे

ट्रैक्टर बिजली कर्मचारियों का था। उसमें बैठे दिलीप (23) निवासी बिग्गा रामसर की मौत हो गई। वे बिजली विभाग की एक प्राइवेट फर्म में काम कर रहे थे। इसके अलावा नत्थूराम निवासी बिग्गा रामसर और संजय निवासी नोहर घायल हो गए। तीनों को ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां नत्थूराम और संजय का इलाज चल रहा है।​​​​​​​

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement