Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: कपिल सरोवर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

India-1stNews



श्री कोलायत के घाट नंबर 50 पर SDRF टीम को मिला शव, पहचान की कोशिश जारी

बीकानेर। श्री कोलायत स्थित कपिल सरोवर में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा है।

सूचना के अनुसार, कंट्रोल रूम से मिली जानकारी पर कोलायत पुलिस और SDRF टीम मौके पर पहुंची। गश्त के दौरान टीम को कपिल सरोवर के घाट नंबर 50 पर यह शव मिला। SDRF के हैड कांस्टेबल रामेश्वर लाल ने बताया कि मृतक के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। शव को बाहर निकालकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस के अनुसार, शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि मंगलवार रात गजनेर थाना क्षेत्र के कोडमदेसर गांव की नहर में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई थी। गजनेर पुलिस और ग्रामीणों की मदद से देर रात तीनों शव नहर से बाहर निकाले गए थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement