Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

रामदेवरा मेले में बीकानेर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की सेवा, गोल्डन जुबली की ओर कदम

India-1stNews



बीकानेर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन सेवा में अग्रसर

बीकानेर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अपनी गोल्डन जुबली की ओर अग्रसर है और इसी क्रम में लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज के मेले में पैदल यात्रियों की सेवा में जुटा हुआ है।

एसोसिएशन अध्यक्ष जनक प्रकाश हर्ष ने बताया कि यह सब सभी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन सदस्यों के सहयोग से संभव हो पा रहा है।

संस्था संरक्षक तोलाराम पेड़ीवाल ने कहा कि टंकी वाली सीढ़ पर पिछले 41 वर्षों से सेवा दी जा रही है, जबकि लगभग 49 वर्षों से एसोसिएशन द्वारा लगातार सेवाएं जारी हैं।

एसोसिएशन के सदस्य किशन विश्नोई और छगन सिंह भाटी ने जानकारी दी कि इस बार सेवा एक दिन पूर्व शुरू की गई है। आमतौर पर चौथ, पंचमी और षष्ठी को सेवा होती थी, जबकि इस बार तीज, चौथ और पंचमी को सेवा दी जा रही है।

प्रवक्ता रमेश जाजड़ा ने बताया कि टंकी वाली सीढ़ पर दिनांक 26, 27 और 28 अगस्त को भोजन, चाय और ठंडे पानी की व्यवस्था बीकानेर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा की जाएगी।

उन्होंने सभी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्यों और पैदल यात्रियों से अपील की कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएँ।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement