Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

चिंताजनक हालात: बीकानेर में आत्महत्या के बढ़ते मामले, 24 घंटे में दो ने लगाई फांसी

India-1stNews



बीकानेर। जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आमजन में चिंता का माहौल है। बीती रात जिले के दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर दो लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

पहली घटना व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। देर रात करीब दो बजे सूचना मिली कि करणी नगर पवनपुरी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जनकपुर नेपाल निवासी शंकर मंडल (40) के रूप में हुई। सूचना पर समाजसेवी मोहम्मद जुनैद खान, शोएब और राजकुमार खडग़ावत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। एएसआई भवानीदान की मौजूदगी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना करवाकर मोर्चरी में रखवाया गया।

दूसरी घटना कोटगेट थाना क्षेत्र से सामने आई। यहां माइक्रो कंपनी के आसपास रहने वाले पवन कुमार (अधेड़ उम्र) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थानाधिकारी विश्वजीत सिंह, पुलिस टीम और खिदमतगार खादिम सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौके पर पहुंचे और शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

फिलहाल पुलिस दोनों प्रकरणों की जांच कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में मृतकों ने यह कदम उठाया।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement