Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: करीब एक करोड़ के जेवरात व नकदी लेकर फरार, नशे की हालत में आरोपी हिरासत में

India-1stNews



बीकानेर। मुरलीधर व्यास नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोर लाखों नहीं बल्कि करीब एक करोड़ रुपए के सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो गया। खास बात यह रही कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ ही घंटों में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गुरुवार रात करीब तीन बजे चोरी की घटना हुई। घर के सभी सदस्य पास ही एक अन्य मकान के गृहप्रवेश (मुहूर्त) कार्यक्रम में गए थे। इसी बीच आरोपी युवक को पता चला कि घर खाली है। वह अंदर घुसा और अलमारी व अन्य स्थानों से सोने-चांदी के गहने और नगदी समेट ले गया।

मोबाइल से खुला राज

मकान मालिक अशोक पुरोहित ने एफआईआर में बताया कि उनके बेटे ने मोबाइल में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो गेट खुला नजर आया। जब वे दौड़कर घर पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ था और जेवरात से भरी अलमारी खुली मिली।

आरोपी की पहचान सीसीटीवी से

पड़ोसियों ने भी गली में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिनमें एक युवक स्पष्ट नजर आया। फुटेज के आधार पर नयाशहर पुलिस ने 25 वर्षीय कैलाश बिश्नोई को हिरासत में लिया।

चोरी किए गए सामान की कीमत चौंकाने वाली

परिजनों के अनुसार चोरी किए जेवरात और नगदी की कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी गई है। इसमें सोने के छह सेट, कई अंगूठियां, मंगलसूत्र, चूड़ियां, गले के हार, चांदी के सिक्के, बिस्कुट, नोट, बर्तन और करीब 80 हजार रुपए नकद शामिल हैं।

नशे की लत में आरोपी

थानाधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि कैलाश बिश्नोई नशे का आदी है। हिरासत में लिए जाने के वक्त भी वह नशे की हालत में था। लगातार पूछताछ जारी है, लेकिन नशे में होने के कारण अभी तक पूरे जेवरात और नकदी का सुराग नहीं मिल पाया है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement