Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर : मंदिर पुजारी और पोते पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews



बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र के मोखपुरा बस स्टैंड के पास गुरुवार को मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने मंदिर के पुजारी और उनके पोते पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात में पुजारी पन्नालाल (70) के सिर व हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि पोते को भी लाठियों से बेरहमी से पीटा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुजारी और पोता मंदिर परिसर में मौजूद थे, तभी आरोपी कैलाश गोदारा पुत्र पदमाराम निवासी मुखमपुरा वहां आ गया और विवाद के बाद हमला कर दिया। हमले के बाद बुजुर्ग पुजारी सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बचाया और तुरंत महाजन सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में दोनों को बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब एक घंटे देरी से मौके पर पहुंची, जिस पर लोगों ने रोष जताया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें पुजारी खून से सने कपड़ों में बैठे दिखाई दे रहे हैं और उनका पोता घायल अवस्था में है।

महाजन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कैलाश गोदारा को राउंडअप कर लिया। लूणकरनसर डीएसपी नरेंद्र पूनिया ने पीबीएम अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement