Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर में युवकों की कहासुनी चाकूबाजी में तब्दील, दो युवक घायल

India-1stNews



बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र गुरुवार देर रात चाकूबाजी की घटना से दहल उठा। माणक गेस्ट हाउस के पास हुई इस वारदात में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

थाने से मिली जानकारी के अनुसार रात को दो पक्षों के बीच पुरानी कहासुनी फिर से ताजा हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने प्रवीण गहलोत और नवीन गहलोत पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों युवक लहूलुहान हो गए।

सूचना मिलते ही गंगाशहर थाने से ड्यूटी ऑफिसर सवाईसिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि दिन में ही दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। रात को जब नवीन और प्रवीण घर लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने रास्ते में रोककर हमला कर दिया और फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement