Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में 'योगी मॉडल' वाली स्ट्राइक: हिस्ट्रीशीटर सीताराम के अवैध आशियाने पर चला बुलडोजर; 11 संगीन मुकदमों के बाद प्रशासन का कड़ा एक्शन

India-1stNews



​– पीला पंजा: सर्वोदय बस्ती में अवैध अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर; बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) ने जमींदोज किया हिस्ट्रीशीटर का अवैध निर्माण।

– अपराध का अंत: 11 से अधिक संगीन मामलों में नामजद है सीताराम जाट उर्फ कस्वां; दबंगई खत्म करने के लिए प्रशासन ने अपनाया सख्त रुख।

– भारी जाब्ता: सीओ सिटी अनुज डाल और तहसीलदार महेंद्र सिंह रत्नु की मौजूदगी में हुई कार्रवाई; इलाके में मचा हड़कंप।

​बीकानेर, 17 अप्रैल (शुक्रवार)। बीकानेर पुलिस और प्रशासन अब अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए उनके अवैध निर्माणों को निशाना बना रहा है। शुक्रवार को सर्वोदय बस्ती इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब भारी पुलिस लवाजमे के साथ बीडीए (BDA) की टीम बुलडोजर लेकर हिस्ट्रीशीटर सीताराम कस्वां के ठिकाने पर पहुँची। देखते ही देखते हिस्ट्रीशीटर का अवैध रूप से बना हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया।

​दबंगई पर 'बुलडोजर' प्रहार

​हिस्ट्रीशीटर सीताराम पुत्र रामकिशन जाट, जो इलाके में सीताराम कस्वां के नाम से कुख्यात है, पर बीकानेर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट और मारपीट जैसे 11 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। प्रशासन को शिकायत मिली थी कि उसने सरकारी नियमों को ताक पर रखकर अवैध अतिक्रमण कर रखा है। शुक्रवार को प्रशासन ने 'यूपी स्टाइल' में कार्रवाई करते हुए इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

​मौके पर तैनात रही पुलिस की फौज

​कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सीओ सिटी अनुज डाल, नयाशहर थानाधिकारी बिजेंद्र शीला सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। बीडीए तहसीलदार महेंद्र सिंह रत्नु ने मौके पर पूरी कार्रवाई की निगरानी की। प्रशासन ने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले और सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले बदमाशों के खिलाफ यह 'पीला पंजा' आगे भी इसी तरह गरजता रहेगा।

​आमजन में चर्चा, अपराधियों में खौफ

​सर्वोदय बस्ती में हुई इस बड़ी कार्रवाई को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पिछले कुछ दिनों से बीकानेर पुलिस जिस तरह से कल गंगाशहर में अपराधियों को सड़कों पर पैदल घुमा रही है और अब उनके निर्माण गिरा रही है, उससे शहर के बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement